रविवार, 4 दिसंबर 2011

धार्मिक सप्ताह में जुटेंगे हजारो युवा



 रायपुर। प्रदेश धर्मसेना की वीआईपी मार्ग स्थित राममंदिर में १५ से २५ दिसंबर तक धार्मिक सप्ताह आयोजन संबंधी तैयारी बैठक हुई। बैठक में २५ दिसंबर को राजधानी में चार प्रमुख उद्देश्यों को लेकर युवा जागरण रैली निकालने का निर्णय लिया गया। इस दौरान प्रांत के सभी जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए।
धर्मसेना के प्रदेश अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने बताया कि आज का युवा कल का भारत है। राष्ट्र को बचाने के लिये युवाओं का एकजुट होना आवश्यक है। प्रदेश में नक्सलवाद और आतंकवाद चरम पर है, एसे में देश आतंरिक और बाहरी संटों से जुझ रहा है। श्री अग्रवाल ने कहा कि धर्म सेना एकमात्र  युवाओं का गैर राजनीतिक संगठन है, जिससे जुडक़र राष्ट्रप्रेम और देशभक्त युवा अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
हर घर में लगाएंगे भगवा झंडा :- श्री अग्रवाल ने बताया कि समीक्षा बैठक में धार्मिक सप्ताह आयोजन के चलते प्रदेश के हर घर में भगवा झंडा लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव को धर्म सैनिक अपने-अपने जिलों में प्रसारित कर धर्म जागरण सप्ताह मनाएंगे। २५ दिसंबर को राजधानी में आयोजित जागरण रैली में सभी जिलों के पदाधिकारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ राजधानी पहुंचेंगे। धर्मसेना के जिलाध्यक्ष  पुष्पेन्द्र ने बताया कि बैठक में विशेष रुप से प्रदेश संयोजक सुबोध राठी, सह संयोजक विक्रम केवलानी, प्रचार प्रसार प्रमुख अमित सिंह, नगर उपाध्यक्ष वैष्णव भाटिया, रीटू तिवारी, सुभाष साहू, कल्याण सिंह, सहदेव महानंद, यतीश टिकरिया, श्याम सोनकर, राजीव बैनर्जी, भुनेश्वर साहू सहित सैकड़ों धर्म सैनिक उपस्थित हुए।
रैली के चार उद्देश्य - युवकों में राष्ट्रभक्ति जगाना, सामाजिक समरसता लाना, आंतरिक और बाहरी संकट से निपटना, राष्ट्रीय स्वाभिमान को जगाना।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें