मंगलवार, 13 दिसंबर 2011

सेवा संगम गहिरा में आयोजित


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रायगढ़ के सेवा विभाग द्वारा आयोजित सेवा संगम रायगढ़ जिले के लैलूंगा ब्लॉक में हो रहा है। इस दो दिवसीय कार्यशाला में रायगढ़ जिला और जशपुर जिला के कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों का मिलन एवं प्रदर्शनी होगा। लैलूंगा से १५ कि.मी. दूर गहिरा ग्राम में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन से गांव में भारी उत्साह है क्योंकि यह ग्राम पूज्य गहिरा गुरुजी का जन्मस्थली है। पूज्य गहिरा गुरुजी ने सनातन धर्म को वनवासी जनों में खूब प्रचार-प्रसार किया। गांव के लोगों को सांस्कृतिक शिक्षा के लिए गहिरा, लैलूंगा, सरगुजा तथा झारखंड एवं उड़ीसा में अनेक विद्यालय प्रारंभ किये। ये विद्यालय समाज के सहयोग से संस्कृत एवं पारंपरिक शिक्षा देता है। उन्हीं के स्मृति में वनवासियों के लिए किया गया सेवा को देखते हुए सेवा विभाग ने सम वैचारिक संगठनों द्वारा समाज के लिए जो कार्य किये जा रहे है उन्हें एक स्थान पर प्रदर्शित कर अन्य लोगों में जागरुकता बढ़ाना तथा समाज को सेवा कार्य से जोडऩा। सेवा विभाग नर के सेवा से नारायण की सेवा होती है।
सेवा प्रमुख छतराम राठौर ने बताया कि २६ नवंबर प्रात: से २७ नवंबर दोपहर तक कार्यक्रम समाप्त होंगे। सभी जिले के सामाजिक संगठनों से (एनजीओ) सूचना एवं जानकारी भेजकर आने की सहमति ले ली गई है। पिछले वर्ष सेवा विभाग द्वारा कोरबा के देवपहरी नामक स्थान पर आयोजित किया गया था। उसी तर्ज पर लैलूंगा ग्राम गहिरा में आयोजित किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें