सोमवार, 16 अप्रैल 2012

प्रेमलता सबसे ऊंची चोटी माउंट एकॉनकागुआ फतह करेगी


जमशेदपुर। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली भारतीय महिला श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल आगामी २७ जनवरी से अमेरिकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकॉनकागुआ को फतह करने के लिये अभियान शुरू करेगी।

एवरेस्ट पर एक ही दिन चढ़े ११ भारतीय

६ मई २०१० को लगभग ४५ वर्ष की उम्र में प्रतिकूल मौसम के बावजूद ऊंची एवरेस्ट पर चढ़कर एक  नया इतिहास रचने वाली सबसे उम्रदराज यह महिला अपने नये अभियान के तहत दक्षिण अमेरिका में एंडीज पर्वतमाला की करीब २२८४१ फुट ऊंची चोटी माउंट एकॉनकागुआ पर चढ़ेगी। चिली की सीमा से सटे अर्जेंटीना स्थित यह चोटी उत्तरी तथा दक्षिणी अमेरिका दोनो की सबसे ऊंची चोटी है।
प्रेमलता के माउंट एवरेस्ट अभियान को प्रायोजित करने वाली टाटा स्टील ही उनके इस अभियान को भी प्रायोजित कर रही है। टाटा स्टील से मिली जानकारी के अनुसार इस अभियान में प्रेमलता के साथ एक  आदिवासी महिला बिनीता सोरेन तथा आदिवासी पुरूष पर्वतारोही मेघलाल महतो भी होंगे।
उन·ा अभियान १७ फरवरी को समाप्त होगा। देश के प्रमुख औद्योगिक नगर जमशेदपुर की निवासी प्रेमलता एवरेस्ट चढऩे वाली झारखंड की पहली महिला हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें