आर्ट ऑफ लिविंग के प्रमुख श्री श्री रविशंकर ने उत्तर प्रदेश की यात्रा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, लोग कहते है कि आध्यमिक गुरु जन भ्रष्टाचार के बारे में बात क्यों करते है। वास्तविकता यह है कि आध्यात्म से ही भ्रष्टाचार समाप्त होगा। देश में अपनत्व की आध्यात्म का आभाव है। जिसकी वजह से भ्रष्टाचार पनप रहा है। अब मैं भ्रष्टाचार के विरुद्ध खड़ा हो गया हूं। आध्यात्मिक गुरु ने कहा कि किसानों के साथ देश में जितना अन्याय हुआ है उतना किसी दूसरे वर्ग के साथ नहीं हुआ। दुनिया में सबसे ज्यादा अनाज व फल-फूल उगाने वाला देश भारत है। फिर भी यहां ये चीजें महंगी है।
रविवार, 4 दिसंबर 2011
किसान का करिश्मा, कबाड़ से बना डाली अनोखी मशीन
आवश्यकता आविष्कार की जननी होती है। इन पंक्तियों को टीकमगढ़ जिले के मांडूमर गांव के किसान गोविंद दास ने साबित कर दिखाया है। बिजली की समस्या से परेशान गांव के लोगों का अनाज पीसने के लिए उसने साइकिल की तर्ज पर पैडल से चलने वाली आटा चक्की बना डाली है। बगैर बिजली के चलने वाली यह चक्की इलेक्ट्रिक चक्की से कमतर नहीं हैं। अब पूरे गांव का गेहूं देसी चक्की से ही पिस रहा है। महज कक्षा ९ वीं तक शिक्षित मांडूमर गांव के ४८ वर्षीय किसान गोविंद दास खंगार ने घर में पड़े कबाड़ के सामान से पाइप, साइकिल की सीट, पैडल, कुछ नट बोल्ट और जुगाड़ से पैडल आटा चक्की बनाना शुरू किया था। चक्की के पाट खरीदने की बारी आई तो आर्थिक तंगी के कारण काम रुक गया। छोटे बेटे हेमचंद ने स्कूल से मिली छात्रवृति के १७०० रुपए पिता को दे दिए। इससे उसने चक्की के २ पाट खरीदे और पैडल के सहारे चलने वाली बिजली रहित आटा चक्की बनकर तैयार हो गई।
गोविंद दास ने बताया कि चक्की बनाते समय गांव वालों ने कई बार मजाक उड़ाया लेकिन जब वह तैयार हुई तो मोहल्ले के कई लोग गेहूं पिसाने उनके घर आने लगे। अब गांव में बिजली हो या न हो गांव के लोग अपना गेहूं पिसाने यहां आते हैं। इसके पहले भी वह आधा दर्जन से ज्यादा देसी अविष्कार कर चुका हैं। इनमें खेत जोतने के लिए लोहे का हल, खेत में जानवरों को भगाने सर्च लाइट की तरह घूमने वाला बल्ब शामिल है। - साभार, दै.भा.
काला कानून की पहल के खिलाफ प्रदर्शन
रायपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने साम्प्रदायिक हिंसा लक्षित अधिनियम २०११ के खिलाफ में जय स्तम्भ चौक पर प्रदर्शन कर केन्द्र की यूपीए सरकार का पुतला दहन किया। बजरंग दल के प्रदेश संयोजक घनश्याम चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के द्वारा राष्ट्रद्रोही एवं हिन्दुओं के विरुद्ध कालेकानून बनाने की जो पहल की जा रही है उसका हम विरोध करते है। विरोध प्रदर्शन के इस कार्यक्रम में बजरंग दल के प्रमुख कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
मरने के पहले ही महिला ने किया कुछ ऐसा कि वह ‘अमर’ हो गई!
जगदलपुर। मेडिकल छात्रों की शिक्षा के लिए देह दान करने वाले लोग विरले ही मिलते हैं, लेकिन जिले के फरसागुड़ा निवासी एक ६५ वर्षीय महिला ने अपने मृत शरीर को मानव जीवन की सेवा लिए दे दिया।
मूलत: रायपुर पेंशन बाड़ा निवासी सुचेता ठाकुर वर्तमान में फरसागुड़ा में रह रही थी। दो दिन पूर्व अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें मेकाज में भर्ती करवाया गया।
यहां इलाज के दौरान उन्होंने बुधवार की सुबह दम तोड़ दिया, लेकिन वो मरने के बाद भी मानव सेवा की मिसाल छोड़ गई। उन्होंने अपना मृत शरीर वर्षो पूर्व ही मेडिकल छात्रों की पढ़ाई के लिए दान कर दिया था। इनके दामाद मनीष झा ने चर्चा में बताया कि उनकी सास ने वर्षो पूर्व ही अपने शरीर को दान करने का फैसला कर लिया था। उनकी इच्छा के अनुरूप ही मेडिकल कॉलेज जगदलपुर के प्रबंधन को उनका शव सौंप दिया गया है। सुचेता एफसीआई के पूर्व प्रबंधक केके ठाकुर की धर्मपत्नी है।
वर्षो तक आएगा काम -
सुचेता ठाकुर का देह शरीर वर्षो तक मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के काम आएगा। सिविल सर्जन डॉ. विवेक जोशी ने बताया कि देह दान के शुरूआती १ वर्ष तक छात्र इनके देह से शरीर रचना का ज्ञान लेंगे। इसके अलावा शरीर के एक-एक नसों व अंगों का विच्छेदन कर ज्ञान प्राप्त करेंगे और आगामी कई वर्षो तक हड्डियों की जानकारी भी छात्र ले पाएंगे। मेकाज में छात्रों की पढ़ाई के लिए अब दो शव उपलब्ध हैं।
धार्मिक सप्ताह में जुटेंगे हजारो युवा
रायपुर। प्रदेश धर्मसेना की वीआईपी मार्ग स्थित राममंदिर में १५ से २५ दिसंबर तक धार्मिक सप्ताह आयोजन संबंधी तैयारी बैठक हुई। बैठक में २५ दिसंबर को राजधानी में चार प्रमुख उद्देश्यों को लेकर युवा जागरण रैली निकालने का निर्णय लिया गया। इस दौरान प्रांत के सभी जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए।
धर्मसेना के प्रदेश अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने बताया कि आज का युवा कल का भारत है। राष्ट्र को बचाने के लिये युवाओं का एकजुट होना आवश्यक है। प्रदेश में नक्सलवाद और आतंकवाद चरम पर है, एसे में देश आतंरिक और बाहरी संटों से जुझ रहा है। श्री अग्रवाल ने कहा कि धर्म सेना एकमात्र युवाओं का गैर राजनीतिक संगठन है, जिससे जुडक़र राष्ट्रप्रेम और देशभक्त युवा अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
हर घर में लगाएंगे भगवा झंडा :- श्री अग्रवाल ने बताया कि समीक्षा बैठक में धार्मिक सप्ताह आयोजन के चलते प्रदेश के हर घर में भगवा झंडा लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव को धर्म सैनिक अपने-अपने जिलों में प्रसारित कर धर्म जागरण सप्ताह मनाएंगे। २५ दिसंबर को राजधानी में आयोजित जागरण रैली में सभी जिलों के पदाधिकारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ राजधानी पहुंचेंगे। धर्मसेना के जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र ने बताया कि बैठक में विशेष रुप से प्रदेश संयोजक सुबोध राठी, सह संयोजक विक्रम केवलानी, प्रचार प्रसार प्रमुख अमित सिंह, नगर उपाध्यक्ष वैष्णव भाटिया, रीटू तिवारी, सुभाष साहू, कल्याण सिंह, सहदेव महानंद, यतीश टिकरिया, श्याम सोनकर, राजीव बैनर्जी, भुनेश्वर साहू सहित सैकड़ों धर्म सैनिक उपस्थित हुए।
रैली के चार उद्देश्य - युवकों में राष्ट्रभक्ति जगाना, सामाजिक समरसता लाना, आंतरिक और बाहरी संकट से निपटना, राष्ट्रीय स्वाभिमान को जगाना।
छत्तीसगढ़ के गांव की प्रतिभा देश-विदेश में छायी
रायपुर। गांवों में अभावों के बीच पलने-बढऩे वाले साधारण परिवार के बच्चों को माना स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय ने ऐसा गढ़ा कि वे आज सफलता की ऊँचाई छू रहे हैं। इस विद्यालय में पढ़ाई करने वाले दर्जनों छात्र देश-विदेश में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। इस बात की जानकारी तब हुई जब भूतपूर्व छात्रों ने समाज सेवा के लिए बीते दिनों एक एसोसिएशन का गठन किया। एसोसिएशन का भव्य सम्मेलन दिसंबर में होगा, जिसमें देश-विदेश में रहने वाले पूर्व छात्र शामिल होंगे।
पिता है साधारण किसान
बसना क्षेत्र के ग्राम पलानसरी निवासी रामदास मलिक 1996 में नवोदय पास आउट होने के बाद नेवी में चले गए। यहांॅ १५ साल नौकरी करने के बाद वे अभी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में पदस्थ हैं। उनके पिता एक साधारण किसान हैं। बसना के ही निवासी डॉ.मनोज पटेल के पिता एक शिक्षक हैं। उन्होंने कठिन परिश्रम कर डॉक्टरी की पढ़़ाई की और आज भिलाई सेक्टर-९ स्थित अस्पताल के नामी डॉक्टरों में से एक हैं।
समाज होगा अपराध मुक्त
डीएसपी संजय सिंह ध्रुव इस विद्यालय से १९९७ में पास आउट हुए। वे नगरी के सामान्य परिवार से हैं। वर्तमान में चिरमिरी में सीएसपी हैं। श्री ध्रुव ने बताया कि समाज को अपराध मुक्त करने की इच्छा ने उन्हें इस पद पर काबिज कराया। ग्राम धोधा के रहने वाले मनोज कोसले १९९५ में बाहरवीं पास हुए। तकनीकी विषय में रुचि ने उन्हें इतना आगे बढ़़ाया कि वे आज मंत्रालय में बतौर कार्यपालन अभियंता के रूप में पदस्थ हैं।
देश की रक्षा में तत्पर -
कसडोल क्षेत्र के ग्राम बलौदा निवासी लखन टंडन १९९६ बैच के पास आउट हैें। वर्तमान में भारतीय नौ सेना अधिकारी हैं। उनकी पदस्थापना अभी कोलकाता में है। उनके पिता निचले श्रेणी के कर्मचारी हैं। देवभोग के रहने वाले नित्यानंद सिन्हा १९९३ के पास आउट हैं। वे वर्तमान में बिलासपुर में लेखा अधिकारी के पद पर कार्ररत हैं।
गाँव की युवाओं की लंबी छलांग
तुमगांॅव के पास मधुबन गांॅव के सामान्य किसान के पुत्र प्रेमकुमार पटेल एकाउंट आफिसर राजस्थान के लिए चयनित हुए हैं। १९९९ के पास आउट श्री पटेल एमए अंग्रेजी में गोल्ड मैडलिस्ट हैं। यूपीएससी में तीन बार इंटरव्यू तक पहुंॅचे हैं। वे दिल्ली में लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं के अध्यापन कार्य से जुड़़े हुए हैं। उनकी लिखी कुछ किताबें बाजार में काफी प्रचलित हैं।
योग्यता से मिला मुकाम
विनोद कुमार नागवंशी बिलाईगढ़ इलाके हैं। बीई मेकनिकल, एमटेक व राजनीति शास्त्र में एमए करने वाले श्री नागवंशी वर्तमान में एक संसद सदस्य के निज सचिव हैं। वे बिलाईगढ़़ में डीईओ भी रह चुके हैं।
विदेशों में लहराया परचम
झलप के पास ग्राम बावनकेरा के पास रहने वाले हामिद खान वर्तमान में पाथ आईएएस एकेडमी के डायरेक्टर हैं। साथ ही दिल्ली के बाजीराम कोचिंग संस्थान के लिए समसामयिक घटनाओं के नोट्स तैयार करते हैं।
इसी प्रकार रायपुर के अनिमेष जोशी एवं कमलेश देवांगन अमेरिका में नौकरी कर रहे हैं, जबकि फैय्याज मेमन सिंगापुर में नौकरी कर रहे हैं। सभी मध्यम वर्गीय परिवार से हैं और नवोदय स्कूल माना के पूर्व छात्र हैं।
सतनाम संदेश यात्रा
गिरौदपुरी धाम से २ दिसंबर को बाबा गुरु घासीदास सतनाम जागरण संदेश यात्रा समिति, रायपुर द्वारा सतनाम संदेश यात्रा निकली जाएगी। इसमें सभी धर्म प्रमुख और संतों के साथ हजारों लोग बाबा का संदेश १० जिलों तक पहुंॅचाने के लिए निकलेंगे। संदेश यात्रा के दौरान दो रथ पर बाबा की चरण पादुकाएंॅ रखकर उनके संदेश को जन-जन तक पहुंॅचाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर तैयारी शुरू की गई है। यह जानकारी समिति के भूषणलाल जांॅगड़़े, कीर्तिभूषण पाण्डे, ओमप्रकाश पुजारी और राजेन्द्र ने गुरुवार को वीआईपी मार्ग स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि सुबह ९ बजे उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह, गृहमंत्री ननकीराम कंॅवर और पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल मौजूद रहेंगे। इनके बीच सभी मंडल प्रमुख भी मौजूद रहेंगे। यात्रा के दौरान होने वाले धार्मिक आयोजन और धर्म सभा के दौरान महामंडलेश्वर हरिहरानंद, राजेश्वरानंद, संत बालकदास जी महाराज सहित सभी संत बाबा का संदेश सुनाएंॅगे।
यह पहल सबसे पहले २००४-०६ में की गई थी। इसके बाद अब फिर इस प्रयास को बाबा के संदेश के रूप में लोगों तक पहुंचाने संदेश यात्रा निकाली जाएगी। इसका समापन १५ दिसंबर को दुर्ग स्थित चटुआ धाम में किया जाएगा।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)